Tuesday, 24 March 2015

जस- बात

इतनी सारी  बातों में कितनी सारी  बातें खो जाती है
बात बात पे एक और बात होती है
और बातों- बातों में युही बातें बहती जाती है
बातें है जो रूकती नहीं, सूखती नहीं
गिरती नहीं, संभलती नहीं
एक राज़ की बात बताऊ?
तुममे भी कुछ बात है। बहुत गहरी 

Monday, 1 December 2014

और फिर?

और फिर?

फिर से फुर से चली गयी
फिर से कुछ ले गयी
फिर से कुछ कह गयी 

Tuesday, 19 August 2014

एक घर था यहाँ जो अब मकान बन गया है

कई यादों के पुर्ज़े बिखरे पड़े थे
न कोई उन्हें उठाने वाला न संभालने वाला 
धुल पे गिरती धुप भी अब पुरानी नज़र आ रही है 
हास्सी यहाँ गूंजती नहीं और दऔर बेल्ल बार- बार बजती नहीं 
कोने में खड़ा हैरान टेबल फैन यह सब देक्ता रहता है 
हवा का झोंका अपना मूह फेर लेता है 
एक घर था यहाँ जो अब मकान बन गया है 

Friday, 13 December 2013

जहाँ और दुनियां एक ही तोह है ।
मेरा जहाँ तुम, मेरी दुनियां तुम्हारी । 
तुमसे जो कुछ माँगा वो कभी न दे सके ।
माँगा हुआ थोडासा वक़्त भी वक़्त पे न दे सके |

monsooni

कुछ दिनों से मॉनसूनी गाने बज रहे है |
फिल्मे मोनसुनी देख रही हूँ ।
मॉनसूनी बातें हो रही है, गीली गीली सी ।
बातें जो सूखने का नाम नहीं ले रही, बिलकुल कल के कपड़ों कि तरह ।
हरा रंग और भी हरा नज़र आ रहा है
और बच्चे इस मॉनसूनी पानी में कागज़ कि कश्तियाँ बहा रहे है ।
तबियत भी मेरी कुछ मॉनसूनी हो गई है । 

Thursday, 31 October 2013

सफर के लिए तुम्हारी कुछ बांध रही हूँ
रास्ते में खोलना, भूलना मत।
खट्टी-मीठी यादों कि पोटली  कोने में रखी है।
हस्सी कि डिबिया बगल में ही है, काम आएगी।
इधर- उधर कि सारी  जरूरी बातें बीच में एक बड़ी  थैली में रख रही हूँ।
ध्यान से खोलना, उसमेसे कुछ फिसल न जाए।
रूठने- मानाने कि लिस्ट वही रखी है।
एक बार तुम भी देखने।, हिसाब ज़रा तुम भी लगाना।
कस्मे- वादे नीचे रखे है, उन्हें ज़रा उन यादों में मिलाकार चखलेना,
उसका मज़ाही कुछ और है।

और, और ढेर सारा प्यार।